फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 12वीं के बच्चों ने दिया पेपर

Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
cbse - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समय से पहले ही पूरा कर लिया अंग्रेजी का पेपर
विज्ञापन

सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा गुरुवार को शुरू हो गई। पहले दिन 12 वीं क्लास का अंग्रेजी का आसान पेपर देख बच्चों के चेहरे खिल उठे। जिले के आठ सीबीएसई स्कूलों के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं- मदर एथिना स्कूल और केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर। इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को अंग्रेजी का पेपर 12 वीं के 737 परीक्षार्थियों ने दिया। 
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए दोनों केंद्रों पर सख्ती की गई थी। परीक्षा देने पहुंचे सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष तक जाने दिया गया। अंग्रेजी का पहला पेपर होने के कारण बच्चों में घबराहट तो दिखी, लेकिन वे अपनी तैयारी पर भरोसा भी जता रहे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आते सभी परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे और वे आपस में पेपर पर डिस्कशन कर अंकों के बारे में जानकारी कर रहे थे। मदर एथिना स्कूल के गेट पर कुछ छात्राओं ने अपने शिक्षक से पेपर के बारे में चर्चा की और सवालों के बारे में जानकारी ली। छात्रों का कहना था कि पेपर अपेक्षाकृत सरल आया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें