ऐतिहासिक सरोवर सरसोता पर फाल्गुन मास की एकादशी पर लगने वाले मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड में स्नान कर पूजा अर्चना की।
मेले में खासकर महिलाओं की संख्या अधिक दिखी। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मेले में रंग गुलाल की खरीदारी कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी भी की। खासकर मिट्टी के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। बच्चों ने झूला, सर्कस का आनंद लेने के साथ ही चाट पकौड़ी के खूब चटकारे लिए। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मीना बाजार में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रही। मेले में फाग की धुन और ढोल की थाप पर थिरकते लोगों को काफी अरसे बाद देखा गया।