फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा आज से, दो सेंटर बने

Wed, 08 Mar 2017 11:19 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले दिन 12वीं में 737 स्टूडेंट्स देंगे इंग्लिश का पेपर
विज्ञापन

सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन 12वीं की इंग्लिश की परीक्षा होगी। सीबीएसई ने यहां दो परीक्षा केंद्र बनाए हैं। केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर और मदर एथेना स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पहले दिन दोनों केंद्रों पर 12वीं कक्षा के इंग्लिश के पेपर में 737 परीक्षार्थी बैठेंगे। केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल एचएफ फारूक ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय में 12वीं परीक्षा में कुल 460 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मदर एथेना स्कूल की प्रिंसिपल शीबा खान ने बताया कि केंद्र पर 12वीं का इंग्लिश का पेपर 277 बच्चे देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचने को कहा है। दोनों केंद्रों के व्यवस्थापकों ने कहा है कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। सीटिंग प्लान की व्यवस्था भी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें