फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, तमंचा बरामद हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर पुलिस ने 25 हजार के फरार इनामी गोतस्कर कदीर को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया है। पुलिस उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं।
विज्ञापन

जरीफनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर की रात गोतस्करों ने एक गोवंश का वध कर दिया था। पुलिस के पहुंचने पर गोतस्कर मौके से भाग गए थे। मामले की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विवेचना के दौरान कर्रू उर्फ कल्यान पुत्र यादराम निवासी गांव रसूलपुर कलां थाना जरीफनगर, मुस्लिम पुत्र कदीर कुरैशी, मोहम्मद आलम पुत्र नन्हें कुरैशी और फखरे आलम गांव भवानीपुर खैरू कोतवाली सहसवान के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने 27 दिसंबर को कर्रू उर्फ कल्यान और मोहम्मद आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, मुस्लिम एवं फखरे आलम की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुस्लिम पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। बुधवार देर शाम पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर जरीफनगर तिराहे पर पहुंचकर मुस्लिम पुत्र कदीर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद हुए।
आरोपी गोतस्कर ने बताया कि वह और उसके साथी छुट्टा गोवंशों को पकड़कर उनका वध कर देते हैं। इसके बाद मीट घर-घर जाकर बेच दिया करते थे। इससे पहले भी वह गोकशी के मुकदमों में जेल जा चुका है। गोतस्कर पर सहसवान और जरीफनगर थाने में गोकशी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुुलिस को अब फखरे आलम की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें