फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सर्दी में गोआश्रय स्थलों में ठिठुर रहे गोवंश, बचाव के नहीं कोई इंतजाम

विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी में गो आश्रय स्थल में खुले आसमान के नीचे खड़े गोवंश। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शीतलहर में जहां लोग घरों में अंदर दुबके बैठे हैं, वहीं गोआश्रय स्थलों में गोवंश खुले में रात काटने के लिए मजबूर हैं। हालांकि विभागीय कागजों में दर्शाया जा रहा है कि गोवंश शीतलहर से सुरक्षित हैं। उन्हें पूरी तौर से त्रिपाल से ढक दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार तापमान गिर रहा है। सुबह-शाम की ठंड लगातार बढ़ती जा रही हैं गलन भी शुरू हो गई है। हालात यह हैं शनिवार को अधिकतम तापमान 21.7 तो न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में यह तापमान और कम होने का अनुमान है। इसको ध्यान में रखते हुए शासन ने गोआश्रय स्थल में रहने वाले गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद में कागजों में सभी गोशाला में शासन की मंशा के अनुरूप काम शुरू कर दिया गया है।
नगर पंचायत रुदायन में कान्हा गोशाला स्थित है। यहां पर गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में सर्द रातों में गोवंशों को ठंड में रात काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, नूरपुर पिनौनी में गोवंशों के चारे की व्यवस्था पर्याप्त थी, लेकिन यहां पर गोवंशों को सर्दी से बचाव के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किए गए थे। ऐसे में गोवंश रात में खुले में बैठने का विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह होनी चाहिए व्यवस्था
-पशुओं के रहने की जगह को चारों तरफ से त्रिपाल से ढका जाए।
-पशुओं के बैठने की जगह पर पुआल या कोई नरम चीज बिछाएं
-पशुओं को ताजा पानी पिलाएं।
-पशुओं को नमक और गुड़ का घोल पिलाएं।
-पशुओं को सुबह-शाम जूट का बोरा ओढ़ाएं।
-पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए जिस जगह पर बांधा जाता है, वहां अलाव जलाएं

सात दिन में पकड़े महज 1231 गोवंश, पकड़ने थे 2800

बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव के निर्देश पर पशुपालन विभाग की ओर से गोवंशों को पकड़ने के लिए सात दिन विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रतिदिन 400 गाेवंश पकड़े जाने थे। पशुपालन विभाग में तैनात 20 अधिकारियाें को 20-20 गोवंश प्रतिदिन पकड़ने थे, लेकिन अभियान के दौरान पशुपालन विभाग ने कुल 1231 गोवंश ही पकड़े, लक्ष्य के मुताबिक 2800 पकड़े जाने थे।

फैक्ट फाइल
- कुल गो आश्रय स्थल- 303
-कुल गोवंश संरक्षित- 30687
-कुल सुपुदर्गी में गोवंश- 7186
-निर्माणाधीन कान्हा स्थल- 2
-प्रस्तावित बृहद गो संरक्षण केंद्र- 4

107 अधिकारी करेंगे गोशाला का रात में निरीक्षण

बदायूं। डीएम ने आदेश जारी कर कहा है कि रात में अधिकारी गोआश्रय स्थल में जाकर हालात देखें। डीएम ने 17 व 18 दिसंबर को जिले में तैनात 107 अधिकारियों को रात में गोशाला का निरीक्षण करने को कहा है। प्रत्येक अधिकारी रात में चार गोशालाओं का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों को संबंधित गोशाला की जगह का नाम दिया गया है, ताकि वह किसी अन्य गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण न कर बैठें। डीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि रात में मौके पर फोटो भी उपलब्ध कराने होंगे। संवाद

नूरपुर पिनौनी में गो आश्रय स्थल में खुले आसमान के नीचे खड़े गोवंश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें