फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में चल रही कैशलेस प्रक्रिया

Mon, 20 Mar 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
cashless - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- स्टेट बैंक ने उपलब्ध कराई स्वाइप मशीन
विज्ञापन

रेलवे में भी कैशलेस प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसबीआई बैंक ने स्वाइप मशीन रेलवे को उपलब्ध कराई है। स्टेशन पर यात्री आरक्षण कराने के लिए कैशलेस भुगतान करना अधिक पसंद कर रहे है। रोजाना औसतन 60 हजार तक के टिकट की बुकिंग कैशलेस भुगतान के जरिए होने लगी है।
 रेलवे विभाग ने नोटबंदी के बाद कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए यह प्रक्रिया शुरू कराई है। आरक्षण टिकट कलेक्टर विशाल भारती ने बताया कि दो माह पहले कैशलेस भुगतान लगभग 30 हजार से 60 हजार प्रतिदिन था, लेकिन अब कभी-कभी एक लाख से अधिक भी कैशलेस भुगतान यात्री कर रहे हैं। भारती ने कहा कि आरक्षण के लिए यात्री कैशलेस भुगतान अधिक कर रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद साधारण टिकट का भुगतान करने के लिए स्वाइप मशीन आ जाएगी। इसके बाद टिकट भी कैशलेस पर यात्री हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैशलेस भुगतान के लिए रेलवे ने एवीटीएम मशीन भी लगाई गई है। इसके जरिए एक दिन में केवल 10 टिकट ले सकते हैं। स्मार्ट कार्ड से भी कैशलेस को बढ़ावा मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें