फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ड्यूटी से अनुपस्थित रहने व बिना सूचना के घर जाने पर महिला आरक्षी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी आरती को बिना अधिकारियों को सूचना दिए ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर अपने घर जाने के मामले में एसएसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले में पु़लिस लाइन के मुंशी की लापरवाही सामने आने पर उनकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महिला आरक्षी ड्यूटी के दौरान बिना अनुमति और सूचना के अपने घर हाथरस चली गई थी। उसके इस तरह ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की जानकारी अधिकारियों को हुई तो मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव को सौंपी गई थी। जांच में महिला आरक्षी के बिना सूचना दिए घर जाने और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोपों की पुष्टि हुई।
एएसपी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी विस्तृत विभागीय जांच एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया को सौंपी है। जांच अधिकारी महिला आरक्षी के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने, अधिकारियों को सूचना नहीं देने और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि ड्यूटी के दौरान बिना अनुमति अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। जिस आधार पर महिला आरक्षी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें