बदायूं। जिले में शनिवार को वायु प्रदूषण के कारण वातावरण में सुबह से ही धुंध सी छाई रही। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। कई स्थानों पर दूर तक साफ दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालक धीमी गति से चलते नजर आए।
विज्ञापन
एक्यूआई डॉट इन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 365 दर्ज किया गया। यह खराब से भी अधिक प्रदूषित स्थिति को दर्शाता है। इसकी वजह से सुबह के समय टहलने निकलने वाले लोगों की संख्या भी प्रभावित नजर आई। सांस और दमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर अलंकार सोलंकी के अनुसार, प्रदूषण के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को भी धूल-धुएं के संपर्क से बचाने की जरूरत है। संवाद