फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी का चाकू से गला काटने के मामले में पति समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। ग्राम उरैना में विवाद में पत्नी का चाकू से गला काटकर हमला करने के मामले में आरोपी पति सहित तीन के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इधर, पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला लुधियान निवासी राकेश उर्फ तेजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शिवानी की शादी वर्ष 2024 में ग्राम उरैना निवासी विजय कुमार के साथ हुई। बेटी का दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चंदौसी में पहले से चल रहा है। करीब एक महीने पहले आम लोगों की सहमति से उन्होंने अपनी बेटी को ससुराल भेज दिया था। इसके बाद भैया दूज पर शिवानी अपने मायके आ गई थी।
पिता के अनुसार, 13 नवंबर की शाम करीब पांच बजे उनके दामाद विजय कुमार ने अपनी भाभी पिंकी की सहमति से पहले शिवानी का गला दबाया। इसके बाद आरोप है कि पिंकी के कहने पर विजय ने जान से मारने की नीयत से चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवानी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर घायल शिवानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया, लेकिन परिजन उसे निजी उपचार के लिए संभल ले गए। इधर सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पिता राकेश उर्फ तेजपाल की तहरीर पर विजय कुमार, पिंकी पत्नी बबलू, बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें