फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फर्जी इकरारनामा बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। न्यायालय के आदेश पर मूसाझाग पुलिस ने जमीन के फर्जी इकरारनामा तैयार कराने के आरोप में गांव फतेहपुर निवासी हंसमुखी, सर्वा मजरा उतरना निवासी राजवीर सिंह और हरवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरेली थाना बारादरी के मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी राकेश कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि फतेहपुर गांव में उनकी करीब 0.8820 हेक्टेयर भूमि है। आरोप है कि 14 नवंबर 2024 को नामजदों ने मिलकर उनके नाम से एक फर्जी इकरारनामा तैयार कराया। इसमें दर्शाया गया कि जमीन तीन वर्ष के लिए पेशगी के रूप में एक लाख रुपये लेकर हंसमुखी को दी गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने न तो ऐसा कोई इकरारनामा किया और न ही उस पर हस्ताक्षर किए।
राकेश कुमार के मुताबिक, कथित इकरारनामे पर नोटरी अधिवक्ता की मुहर, रजिस्टर क्रमांक, पेज नंबर और समय भी अंकित नहीं है। उन्होंने इसे पूरी तरह फर्जी बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि पुराने मामले में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक माखन सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें