बदायूं के कोठा गांव पहुंचकर महिला की डेट का ऑडिट किया। संवाद
म्याऊं। अलापुर स्थित इनाया नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोठा गांव पहुंची। वहां पर टीम ने परिजनों से उपचार व अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में जानकारी ली।
अलापुर के इनाया नर्सिंग होम में 11 नवंबर को ग्राम कोठा निवासी धीरपाल की पत्नी प्रेमलता को प्रसव कराने के लिए रात में भर्ती किया था। 12 नवंबर की सुबह नौ बजे हालत बिगड़ने पर उसे बरेली रेफर किया गया, लेकिन बदायूं पहुंचते ही प्रेमलता की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले आए और हंगामा किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनाया नर्सिंग होम सील कर दिया गया। इसके बाद सीएचसी प्रभारी रामकुमार की ओर से लगातार दो बार नोटिस भेजे गए। वहीं जिला स्तर से भी एक बार नोटिस भेजकर अस्पताल संचालक से संबंधित अभिलेख मांगे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
सीएचसी प्रभारी डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल के अवैध संचालन और इलाज में लापरवाही के आरोप में अलापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोठा गांव पहुंची। वहां पर टीम ने परिजनों से उपचार व अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में जानकारी ली।