फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ईंट भट्ठे पर मजदूर भेजने के नाम पर 14.80 लाख हड़पे, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। ईंट भट्ठे पर मजदूर भेजने का भरोसा देकर 14 लाख 80 हजार रुपये लेने और मजदूर न भेजने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश के बाद थाना अलापुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दातागंज थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी राजेश पाल पुत्र वनवारी ईंट भट्ठों पर मजदूर उपलब्ध कराने का काम करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी पहचान तलकापुर थाना परौर, शाहजहांपुर निवासी बुधपाल पुत्र चेतराम, विनोद पुत्र कल्लू, कल्लू पुत्र रामभरोसे और तुलाराम पुत्र चेतराम से थी। राजेश पाल ने इन लोगों की भट्ठा मालिक सलाम से मुलाकात कराई थी। आरोप है कि चारों ने अपने गांव से भट्ठे पर मजदूर भेजने का भरोसा दिया। इस पर वर्ष 2024 में अलग-अलग तारीखों पर यूपीआई और नकद के माध्यम से कुल 14 लाख 80 हजार रुपये दिए गए। रकम लेने के बाद चारों ने भट्ठे पर कोई मजदूर नहीं भेजा।
राजेश पाल के मुताबिक, रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। 16 जुलाई 2026 को वह रवींद्र और सुखपाल के साथ ककराला निवासी रिश्तेदार ब्रजेश के यहां लेनदेन और समझौते के लिए पहुंचे। वहां रुपये वापस करने को कहने पर चारों आरोपियों ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि दोबारा रुपये का तकाजा किया तो जान से मार देंगे। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज विवेचना उप निरीक्षक को दी गई, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें