बदायूं। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, घटना 16 नवंबर की शाम करीब तीन बजे की है। आरोप है कि गांव के ही गवडू उर्फ विजेंद्र पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर हज्जामपुर ने बच्चे के साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने बच्चे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली है मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कमल सिंह कर रहे हैं। संवाद