फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अलापुर उपकेंद्र क्षेत्र में पांच उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम ने अलापुर उपकेंद्र के गांव कुंडेली में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यहां पांच लोग, मीरा पत्नी श्यामवीर, महेंद्र पुत्र ऋषिपाल, राम रहीश पुत्र रामकिशोर, जापान पुत्र प्रेम और सत्यवती पत्नी सुरेश मीटर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन

एसडीओ अमित कुमार व जेई मनीष कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक्सईएन नगेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार और विभाग को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था। आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें