फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा स्नान कर रहीं महिलाओं से अभद्रता, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। गंगा स्नान के बाद कपड़े बदल रहीं महिलाओं के साथ गैर समुदाय के युवकों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौज की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। देर शाम पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कैला निवासी रूपराम ने बताया कि वह परिवार के साथ पांच नवंबर को सरेली घाट पर गंगा स्नान करने गया था। परिवार की महिलाएं गंगा स्नान करने के बाद कपड़े बदल रहीं। इसी दौरान सरेली निवासी दूसरे समुदाय के बाबू, निसार, नाजिम, रियाज व अज्ञात लोग आकर महिलाओं से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर गाली- गलौज की। रास्ते में घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उनको गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें