फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हत्यारोपी अजय की मां पर राशन कालाबाजारी का केस

विज्ञापन
सैजनी गांव ​स्थित अजय के मां की कोटे की दुकान। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दो अफसरों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी अजय प्रताप सिंह के पूरे परिवार पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पिता, ताऊ, भाइयों के बाद अब आरोपी की मां के खिलाफ राशन कालाबाजारी के आरोप में केस दर्ज हुआ है। आराेपी की मां के नाम गांव में सरकारी राशन की दुकान थी। घटना के बाद दुकान निलंबित की कर दी गई थी। अब जांच में 10 क्विंटल राशन कम मिलने पर पूर्ति विभाग ने मूसाझाग थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सैजनी गांव में किरन देवी के नाम से राशन की दुकान संचालित हो रही थी। 12 मार्च को एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के बाद अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। पूर्ति विभाग ने कोटे की दुकान निलंबित करते हुए इसकी जांच शुरू कराई। जांच में सामने आया कि राशन दुकान से कालाबाजारी की गई है। दस क्विंटल गेहूं, बाजरा व चावल स्टॉक के अनुरूप कम मिला। यह भी पता लगा कि यहां पर लंबे समय से राशन की कालाबाजारी का खेल चल रहा था।
इसके बाद दातागंज के पूर्ति निरीक्षक सचिन मिश्रा ने महिला कोटेदार किरन देवी के खिलाफ थाना मूसाझाग में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने बताया पुलिस से शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पिता, मां, भाइयों व ताऊ पर दर्ज हो चुका केस
आरोपी अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश सिंह, मां किरन देवी, सगे व तहेरे भाइयों समेत उसके ताऊ राकेश सिंह के खिलाफ विभिन्न आरोपों में केस दर्ज किया जा चुका है। पूरे परिवार व इस मामले में अब तक 11 केस दर्ज हो चुके है। आरोपियों की गिरफ़्तारी का भी प्रयास पुलिस कर रही है।

सैजनी की राशन दुकान पहले निलंबित की गई थी। जांच में यहां पर दस क्विंटल गेहूं, चावल व बाजरा का स्टॉक कम मिला है। दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही कोटेदार रही किरन देवी के खिलाफ क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की तरफ से मूसाझाग थाने में केस दर्ज कराया गया है। - सतीश कुमार मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें