फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पनीर की फैक्टरी चलाने पर रंगदारी मांगने का आरोप, पिता-पुत्र पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। गांव अंबियापुर निवासी चंद्रकेश ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही रंजीत पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आरोप है कि ब्लॉक सलारपुर में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात रंजीत अपने पिता भगवान दास के नाम पर लोगों को परेशान करता है। उसने पीड़ित से पनीर फैक्टरी चलाने के नाम पर कई बार पैसे वसूले और अब 1.60 लाख रुपये की मांग कर रहा है। न देने पर फैक्टरी बंद कराने व एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। 7 सितंबर को बरेली जाते समय गाली-गलौज कर रोकने का भी आरोप है। एसएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें