सैदपुर। वजीरगंज क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर स्थित कस्बा सैदपुर के पास शमशेर पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े कार सवार चार बदमाशों ने 20 हजार रुपये के 228 लीटर डीजल की ठगी कर ली।
वहीं, हाईवे पर ही दूसरे पेट्रोल पंप से भी 18 हजार रुपये के डीजल की ठगी का प्रयास किया। स्टाफ के जागरूक होने के कारण बदमाश सफल नहीं हो सके। चारों बदमाशों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में पेट्रोल पंप मैनेजर ने घटना की फुटेज और तहरीर पुलिस को दी है।
गाड़ी की जानकारी करने पर पता लगा कि गाड़ी सचिन ठाकुर के नाम पर दर्ज है, बताया जाता है यह गाड़ी मुरादाबाद की एक ट्रैवलिंग एजेंसी की है जो चारों लोग हायर करके लाए थे।
वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। इस संबंध में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद