फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहसवान से बिसौली के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान से बिसौली व चंदौसी जाने के लिए अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। मंगलवार से एक रोडवेज बस सहसवान से बिसौली के लिए शुरू की गई है। यह बस सहसवान से बदायूं होकर बरेली जाएगी। लौटते समय बदायूं से चंदौसी, बिसौली होते हुए सहसवान आएगी। मंगलवार को भाजपा विधायक आशुतोष मौर्य ने बिसौली में अटल चौक पर हरि झंडी दिखाकर इस बस को रवाना किया।
विज्ञापन

एआरएम अजय कुमार ने बताया कि बस सहसवान से सुबह 8.00 बजे चलेगी। इसके बाद यह बदायूं पहुंचेगी। फिर बरेली के लिए रवाना होगी। वापसी में यह रोडवेज बरेली से बदायूं आएगी और उसके बाद चंदौसी तक जाएगी। चंदौसी से बिसौली होते हुए सहसवान जाएगी। रात में बस सहसवान में ही रुकेगी। सुबह आठ बजे बदायूं होते हुए बरेली जाएगी। बता दें कि एक रोडवेज बस एक सप्ताह पहले सहसवान से बिसौली होकर चंदौसी तक के लिए शुरू की गई है। यह बस सुबह 7.30 बजे सहसवान से चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें