कुंवरगांव। गंज तिराहे के समीप बीती 30 अक्तूबर की देर शाम आंवला की ओर से आ रही बाइक में एक वैगनआर कार ने टक्कर मार दी थी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के बाद सही होकर थानाक्षेत्र के सिगोई गांव निवासी मोहित पुत्र गंगा सिंह ने थाने पर आकर मंगलवार को तहरीर दी।
मोहित ने थाने पर शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते 30 अक्तूबर की देर शाम वह अपने भाई रन सिंह के साथ बच्चे को दवा दिलाने बाइक से कुंवरगांव आ रहे थे। इसी दौरान गंज तिराहे के निकट एक वैगनआर कार चालक ने बाइक में टक्कर मारी दी। मोहित ने बताया उनके भाई रन सिंह का उपचार बरेली के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वैगनआर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। संवाद