फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार और बाइक की आमने सामने भिड़ंत, चार घायल

विज्ञापन
आमने सामने की टक्कर में घायल दंपति। संवाद
विज्ञापन
रेहड़िया। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर ब्यौली मढ़ी से पहले पुराने भट्टे के पास शुक्रवार को स्कॉर्पियो कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मूसापुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र संजीव अपनी पत्नी अंगूरी और परिजनों गीता व प्रीति के साथ बाइक से वजीरगंज स्थित अपनी ननिहाल से घर लौट रहे थे। ब्यौली मढ़ी से पहले पुराने भट्टे के पास सामने से आ रही कार और उनकी बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में गीता (26), प्रीति (16), धर्मेंद्र (20) और अंगूरी (19) घायल हो गईं।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्रीति की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

आमने सामने की टक्कर में घायल दंपति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें