फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश से तबाह हो गई शिमला मिर्च की फसल, किसान परेशान

विज्ञापन
रिसौली क्षेत्र के ​शिमला मिर्च के खेतो में भरा बरसात पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिसौली। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के कारण बिल्सी तहसील के रिसौली क्षेत्र में शिमला मिर्च के किसानों की फसलें डूबकर तबाह हो गई हैं। करीब दो हजार बीघा में क्षेत्र के कई गांवों के किसान शिमला मिर्च का उत्पादन करते हैं। यहां से दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों तक इसका व्यापार होता है। शिमला मिर्च की फसल खराब हो जाने के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को जिलेभर में झमाझम बारिश हुई थी। उससे बुधवार तक तक खेतों में पानी भरा हुआ है। दो-तीन दिनों से खेतों में पानी भरा होने के कारण मिर्च के कोमल पौधों की जड़ें सड़ रही हैं। तने कमजोर हो गए हैं और पत्तियां गलने लगी हैं। किसान अपनी मिर्च की फसल से उम्मीदें छोड़ चुके हैं। अभी भी मौसम साफ नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को भी हल्की बारिश हुई। अब धूप निकलने पर पर भी मिर्च के पौधे पुनर्जीवित होने की संभावना न के बराबर ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें