फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 85 निजी नलकूप ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ेगी, किसानों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। बिजली निगम ने सालारपुर और सिलहरी बिजली उपकेंद्रों के क्षेत्रों में किसानों के निजी नलकूपों पर लगे 85 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह कदम ओवरलोड और लो वोल्टेज ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने के लिए उठाया गया है। इस पहल से किसानों को गर्मियों में सिंचाई के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अवर अभियंता अशोक कुमार ने सालारपुर और सिलहरी क्षेत्रों के निजी नलकूपों के ट्रांसफॉर्मरों की रिपोर्ट निगम को सौंपी थी। रिपोर्ट में ऐसे नलकूप चिह्नित किए गए थे जहां 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर पर तीन निजी नलकूप चल रहे हैं। ऐसे मामलों में 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाकर 63 केवी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिन नलकूपों पर 63 केवी के ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हैं या नलकूपों की संख्या अधिक है, वहां भी क्षमता के अनुसार नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। क्षमता वृद्धि से किसानों को लो वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब होने की समस्या से निजात मिलेगी। इससे फसलों की सिंचाई सही तरीके से हो पाएगी।
अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि किसानों के निजी नलकूपों के दोनों विद्युत उपकेंद्रों में कुल 85 ट्रांसफॉर्मरों का भार बढ़ाया जाएगा। इनमें 25 केवी और 63 केवी दोनों प्रकार के ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। इस कदम से लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। साथ ही, ट्रांसफॉर्मरों के बार-बार खराब होने की परेशानी भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


किसानों को मिलेगा लाभ
गर्मी के मौसम में नलकूपों पर लो वोल्टेज के कारण सिंचाई में बाधा आती थी। इससे किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में कठिनाई होती थी। क्षमता वृद्धि से अब उन्हें पर्याप्त और स्थिर बिजली मिल पाएगी। बिजली विभाग ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए यह विभागीय कार्रवाई शुरू की है।

24 घंटे में सिर्फ चार घंटे बिजली, रमजानपुर के ग्रामीणों में आक्रोश



कादरचौक। विद्युत उपकेंद्र असरासी से रमजानपुर गांव को 24 घंटे में मात्र चार घंटे ही बिजली मिल रही है। ब्लॉक की सबसे बड़ी आबादी वाले गांव में बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं।



बिजली संकट से किसानों की मक्का और मूंगफली की फसल सूखने लगी है। गांव के लघु उद्योग बंद पड़े हैं। फ्लोर मिल भी बिजली न आने के कारण नहीं चल पा रही। इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे। गर्मी के कारण बच्चों में बीमारियां होने की आशंका बढ़ गई है।



उपकेंद्र पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से दो फीडर खिरिया बाकरपुर और रमजानपुर चलाए जा रहे हैं। दोनों ही फीडरों में किसान मक्का और मूंगफली की फसल बहुतायत में करते हैं। ओवरलोड फीडर के कारण किसानों और ग्रामीण जनता को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है।



यहां 24 घंटे में मात्र चार घंटे बिजली मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने जल्द समाधान के लिए विभाग से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही। मांग है कि रमजानपुर फीडर को अलग किया जाए या क्षमता बढ़ाई जाए। संवाद


रोस्टरिंग के नाम पर अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान
उघैती। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टरिंग के नाम पर हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों में नाराजगी है। उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को सुबह नौ से शाम छह बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद शाम छह से रात 11 बजे तक लगातार ट्रिपिंग होती रही।
रात में भी करीब एक घंटे बाद रोस्टरिंग के नाम पर कटौती कर दी गई। इस संबंध में अवर अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि मशीनों पर अधिक लोड होने के कारण ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। कई ट्रांसफॉर्मर की रिक्वायरमेंट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही कस्बावासियों को ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। संवाद

कुंवरगांव में लाइन फाल्ट से बिजली गुल



कुंवरगांव। कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को विद्युत लाइन में आए फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही। दिनभर सप्लाई ठप रहने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर से ही बिजली न आने के कारण घरों में पंखे, कूलर और अन्य उपकरण बंद पड़े रहे। शाम होते-होते गर्मी का असर और बढ़ गया, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें