फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लक्ष्य तय कर बढ़ें छात्राएं, खुद का भी रखें ख्याल

विज्ञापन
उझानी में अपराजिता कार्यक्रम में चिकित्सा​धिकारी डॉ. अवनी सिंह समेत बीपीसीएम मनीषा रस्तोगी। संव - फोटो : Archive
विज्ञापन
उझानी। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ.अवनी सिंह ने छात्राओं को अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की सलाह दी। कहा- ऐसा भी नहीं करें कि पढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी दिक्कतों को अनदेखा कर दें। सेहत का ख्याल रखें। शारीरिक समस्या महसूस होने पर पहले मां और अपनी बहनों, फिर डॉक्टरों से साझा करें।
विज्ञापन

नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ। चिकित्साधिकारी डॉ.अवनी सिंह ने छात्राओं से पढ़ाई और लक्ष्य के बारे में संवाद किया। उनकी अभिरुचि को जानने के बाद सफलता के सूत्र भी बताए। कहा कि जब तक कोई लक्ष्य निश्चित नहीं होता, तब तक सफलता प्राप्त नहीं होती। अवश्य तय करें कि आप क्या बनना चाहते हैं...डॉक्टर, इंजीनियर या फिर अफसर। बोलीं, लक्ष्य के अनुरूप ही तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं के योगदान की तारीफ की।
चिकित्साधिकारी डॉ. सिंह का फोकस छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर रहा। कहा कि सफाई का सेहत दुरुस्त रखने में अहम रोल है। छात्राओं को अपने स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलू पर गौर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्तर की किसी भी दिक्कत को छिपाने से समस्या विकराल हो सकती है। कुछ दिक्कतें परिवार के पुरुष सदस्यों के सामने बया नहीं की जा सकतीं। उन्हें मां-बहन या फिर महिला डॉक्टर से साझा कर समाधान लें।
विज्ञापन

अस्पताल की बीसीपीएम मनीषा रस्तोगी ने कहा कि छात्राएं खुद के साथ अपने परिवार का भी ख्याल रख सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग छात्राएं अपने परिवार, मोहल्ले और गांव की बालिकाओं को भी अपराजिता का महत्व समझा सकती हैं। विषम परिस्थितियों में भी खुद को मजबूत रखते हुए मिसाल पेश करना भी पढ़ी- लिखी महिलाओं की जिम्मेदारी में शुमार है। कार्यक्रम का संचालन वसीम निगहत खानम ने किया। इस मौके पर शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

उझानी में अपराजिता कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ. अवनी सिंह समेत बीपीसीएम मनीषा रस्तोगी। संव- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें