फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक को बचाने में पलटा कैंटर, चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
अंबियापुर गांव के पास सड़क किनारे पलटा पड़ा कैंटर। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव अंबियापुर के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने अचानक सामने आई बाइक को बचाने का प्रयास किया। दुर्घटना में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कैंटर का शीशा तोड़कर घायल चालक को बाहर निकाला और तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल चालक की पहचान कासगंज जनपद के गोरे गांव निवासी देव प्रताप पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। वह पुणे से रामपुर के कस्बा शाहबाद जा रहा था। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल का उपचार कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें