दहेज हत्या के विरोध में कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विरोध में शुक्रवार शाम लावेला चौक पर प्रदर्शन भी किया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
उसहैत के दिनेश गुप्ता ने अपनी बेटी सोनम की शादी एक साल पहले उसावां के अंकित गुप्ता से की थी। इनका आरोप है कि ससुराली दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पिछले सप्ताह गर्भवती सोनम को ससुरालियों ने पीटा। हालत बिगडने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई। दिनेश गुप्ता ने अंकित समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। श्रीकृष्ण सेना, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, माहौर वैश्य सभा, समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अरुण यादव, नवनीत गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, स्वाले चौधरी, अरविंद यादव, शिव स्वरूप गुप्ता, दिलीप जोशी, विश्वनाथ मौर्य, जितेंद्र गुप्ता, रोहित, रोहिताश, दिनेश गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव आदि रहे।