बदायूं। जिले में जगत समेत नौ गांव में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इनमें 512 मरीजों ने पंजीकरण कराया। 415 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। इसमें मलेरिया संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिला। चार मरीज डेंगू से संक्रमित मिले हैं। सभी को जांच के बाद दवा दी गई।
मलेरिया व डेंगू के मरीजाें को ढूंढने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर जांच कर रही हैं। सोमवार को जगत समेत नौ गांव में शिविर लगाए गए। शिविरों में बुखार के साथ-साथ मलेरिया के मरीजों में लक्षण मिले जिनकी जांच कराई गई। जांचों में मलेरिया संक्रमित मरीज नहीं मिले लेकिन चार डेंगू संक्रमित जरूर मिल गए। मरीजों को दवा देने साथ ही घर के आसपास सफाई रखने को जागरूक किया गया। वहीं संक्रमित मरीजों के गांव में देर रात फॉगिंग कराई गई।