फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरेली से पैदल आए जजपुरा मंदिर, अर्पित किए निशान

विज्ञापन
उझानी के खाटू श्याम मंदिर पहुंचे बरेली के भक्त। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
उझानी। तीन दिन पहले बरेली से चले श्याम भक्त पैदल यात्रा करते हुए रविवार शाम खाटू नरेश के जजपुरा मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा का गुणगान करते निशान अर्पित किए। भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

बरेली से श्याम भक्तों की टोली नरेंद्र कुमार मित्तल उर्फ टिल्लू के नेतृत्व में 27 दिसंबर को निकली। श्याम बाबा के जयकारे की गूंज के बीच निशान (झंडे) लहराते हुए निकले श्याम भक्तों को बरेली के अलावा रास्ते में बदायूं में भी जोरदार स्वागत किया गया। तीन दिवसीय पैदल यात्रा के दौरान श्याम भक्तों ने रास्ते में ही रात्रि विश्राम भी किया। रविवार शाम खाटू श्याम के मंदिर पहुंचे श्याम भक्त बाबा के भजनों पर थिरक उठे। बाबा के भजनों से सराबोर भक्तों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर निशान भी अर्पित किए। इस दौरान मंदिर परिसर श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। उझानी और कासगंज के श्याम भक्तों ने भी पैदल यात्रियों का स्वागत किया। पैदल यात्रियों में बृजमोहन सोनी, अंकुश अग्रवाल, श्याम कृष्ण गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें