फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुण्य कमाने आए और गंगा किनारे छोड़ गए गंदगी

विज्ञापन
कछला घाट पर जमा कचरा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कछला गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। पूरे दिन यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोग आए स्नान किया व घाट किनारे गंदगी छोड़ गए। कई लोग घरों से देवी देवताओं की प्रतिमाएं व पूजन की सामग्री आदि घाट के किनारे छोड़ गए।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर बुधवार को हजारों लोगों ने गंगा स्नान किया। दूर-दूर से लोग यहां स्नान करते पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने घाट के किनारे चाट पकौड़ी खाई। लोग अपने साथ खाने-पीने का सामान भी साथ लाए थे। स्नान, पूजा आदि करने के बाद खाने-पीने की थैली आदि यहीं छोड़ गए। इससे घाट पर काफी गंदगी हो गई है। यही नहीं लोगों ने देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी गंगा में प्रवाहित करने के बजाय घाट किनारे ही रख दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें