फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनसीसी दिवस पर कैडेट्स ने किया रक्तदान

विज्ञापन
एनसीसी दिवस के अवसर पर रक्तदान करता कैडेट। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। एनसीसी दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य व एनसीसी प्रभारी डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कर एनसीसी कैडेट्स को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद एसके इंटर कॉलेज, एनएमएसएन दास कॉलेज व ब्लूमिंगडेल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि आज सेना की वर्दी धारण करने वाले देश के सबसे बड़े छात्र-छात्राओं वाले संगठन एनसीसी का 74वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर रक्तदान से हमारी देशसेवा और समाजसेवा की संकल्पना और अधिक सुदृढ़ हुई है। एक व्यक्ति के रक्तदान से चार व्यक्तियों को जीवनदान मिलता है। शिविर में आकांक्षा, गौरव, साधना, नरगिस खान आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर दास कॉलेज के एनसीसी कैप्टन डॉ. संतोष सिंह, आयुष सिंह, प्रदीप शाक्य,पारुल तोमर, शिवम, प्रिया, रूपल मान आदि उपस्थित थे।
इधर, एनसीसी दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन एनएमएसएन दास कॉलेज में हुआ। इस मौके पर आगरा में संपन्न पैराजंपिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिलने पर कैडेट आकाश को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. बैकुंठ नाथ शुक्ल, रविभूषण पाठक, डॉ. सत्यम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें