फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: केबल बॉक्स फुंका और वीसीबी में फॉल्ट, 14 घंटे सप्लाई फेल

विज्ञापन
उझानी में केबल बॉक्स तक केबल बदलते बिजली कर्मचारी। स्रोत: राहगीर
विज्ञापन
उझानी। बाइपास पर मानकपुर मोड़ के नजदीक शनिवार रात केबल बॉक्स फुंकने से कस्बे के आधे से अधिक हिस्से की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने सुबह केबल बॉक्स में काम शुरू किया। दोपहर में उसे ठीक कर दिया गया तो वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) में फॉल्ट हो गया। इसके चलते करीब 14 घंटे बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

बाइपास और उसके आसपास के इलाकों की बिजली शनिवार रात करीब एक बजे ठप हो गई। रविवार तड़के करीब पांच बजे पता लग पाया कि मानकपुर मोड़ के पास केबल बॉक्स जल गया है। सुबह आठ से दोपहर करीब एक बजे तक केबल बॉक्स को ठीक किया गया। उसके बाद सप्लाई शुरू की तो उपकेंद्र के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर में फॉल्ट हो गया।
बिजली कर्मियों को ब्रेकर दुरुस्त करने में दो घंटे लग गए। उसके बाद सप्लाई शुरू की गई। इस दौरान मोहल्ला साहूकारा, बाजारकलां, किलाखेड़ा, गद्दीटोला, बहादुरगंज, पठानटोला, बिल्सी रोड बाजार का आधा इलाका और गौतमपुरी के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि केबल बॉक्स फुंक गया था। पूरी केबल बदल कर बॉक्स भी ठीक करा दिया गया है। दोपहर बाद सप्लाई सुचारू हो गई।
विज्ञापन

-

महीने में एक- दो बार भूमिगत केबल में हो जाता है फॉल्ट
बिजली उपकेंद्र से संजरपुर मोड़ तक भूमिगत केबल डाली गई है। पिछले महीने दो बार केबल में फॉल्ट आया था। गड्ढे खोदकर केबल में फॉल्ट पकड़ने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। बिजली कर्मियों ने बताया कि लोड अधिक होने की वजह से फॉल्ट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें