मौजूद कर्मचारियों को निकालकर किया बाहर, नारेबाजी
लम्बे अरसे से मार्केट में बनी चली जलभराव की समस्या से दुखी व्यापारियों ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यलय पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। कार्यालय में किसी भी जिम्मेदार के न होने पर गुस्साएं व्यापारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों को बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। यहीं नहीं स्थिति से अवगत कराने को वह कार्मियों को मौके पर ले गए। व्यापारियों का कहना है यदि दो दिन में समस्या का समाधान न हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
नगर के मैन मार्केट में जलभराव की समस्या महीनों पुरानी है। इस संबंध में व्यापारियों ने कई बार लिखित और मौखिक रूप से नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की मगर उनकी शिकायत को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। जलभराव के कारण मार्केट में नालियों का गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है। सड़क पर करीब एक फिट तक हो जाता है। जिसके चलते व्यापारियों और आम जनता को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पंचायत प्रशासन के किसी तरह का ध्यान नहीं देने से नाराज व्यापारी सीबी गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत कार्यालय पहुंचे। मौजूद कर्मियों ने इस संबंध में ईओ और चेयरमैन से बात करने को कहा। व्यापरियों ने कर्मियों से काम बंद करके उनकी समस्या के समाधान करने को कहा। बात न बनते देख व्यापारी उग्र हो गए और प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में पंचायत कार्यालय में मौजूद कर्मियों को बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। व्यापारियों ने गेट पर अपना ताला डाल दिया। इस मौके पर व्यापारी अमन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, सुनील गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सुमिल पालीवाल, मयंक गुप्ता, अमित गुप्ता, हिमांशू गुप्ता, राकेश गुप्ता और रबीश गुप्ता आदि थे।
------
नाले की सफाई का काम चल रहा है। जिसके चलते मार्केट में पानी भर गया था। सीवर टैंक से पानी को निकलवा दिया है।
-शकील उद्दीन, चेयरमैन, नगर पंचायत अलापुर