फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमामबाडा से निकाला गया जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिसौली । मुहर्रम की सात तारीख को अलम का जुलूस इमामबाड़ा अब्दुल गनी से निकाला गया। बडे़ इमामबाड़ा में मातम की रिवायत को पूरा करते हुए सीना जनी भी की गई। नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन की याद में मजलिसों एवं अलम के जुलूसों का सिलसिला दिन भर जारी रहा।
गुरुवार को सुन्नी इमामबाड़ा से अलम का जुलूस दोपहर के बाद निकाला गया। जो अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ मोहल्ला पठान टोला, कौआ टोला, कच्ची सराय होता हुआ मोहल्ला गदरपुरा पहुंचकर टंकी रोड पर पहुंचकर खत्म हुआ। अलम के जुलूस को जगह-जगह रोककर अकीदतमंदों ने लंगर तकसीम किया। वहीं मौलाना सागर जैदी ने कहा कि इस्लाम एक ऐसा मजहब है, इसमें किसी भी बेजुबान, बेगुनाह का कत्ल जायज नहीं है, लेकिन दुनिया भर में इस्लाम को बदनाम करने की साजिश हो रही है। इस मौके पर मौलाना शमीम हैदर, जकी सैफी, तकी सैफी, मौलाना बसी, अनस, बाबू, जाकिर खां, जाफर रिजवी, शकील अब्बास, जमाल इकबाल, मुस्तफा हैदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान। मुहर्रम की सातवीं तारीख को छोटे इमामबाड़ा से गमहीन माहौल में अलम उठाए गए। अलम का जुलूस विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ दोबारा इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ।
जुलूस में दूर दराज से आए काफी लोगों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी आरपी शर्मा पुलिस फोर्स के साथ जुलूस में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें