फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दीपावली-भाईदूज पर घर वापसी के दिल्ली रूट पर बढ़ेंगे बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दीपावली और भाईदूज पर घर आने वालों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने और अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को त्योहार पर परेशानी न हो।
विज्ञापन




एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि विशेष संचालन 6 नवंबर से 17 नवंबर तक चलेगा। दीपावली पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में काम करने वाले हजारों लोग घर लौटते हैं। दो दिन बाद से ही घर वापसी का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिससे बसों में भीड़ उमड़ेगी। सामान्य दिनों में बदायूं डिपो से दिल्ली के आनंद विहार और कौशांबी तक 97 बसें संचालित होती हैं।

त्योहार के दौरान इन बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। भीड़ अधिक होने पर रिजर्व रखी गई अतिरिक्त बसों को भी रूट पर उतारा जाएगा। कर्मचारियों की कमी न हो, इसके लिए विशेष अवधि में चालक, परिचालक और कार्यशाला कर्मियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही निगम ने दीपावली पर कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की है, ताकि वे पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करें।
विज्ञापन


एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और त्योहार पर हर यात्री को सुरक्षित घर पहुंचाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें