फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू का असर : दिल्ली बस सेवा प्रभावित, यात्री परेशान

विज्ञापन
रोडवेज की बस में सवार होतीं सवारियां। फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के चलते लागू किए गए रात्रि कर्फ्यू का असर रोडवेज बस सेवा पर दिखने लगा है। पहले ही सर्दियों के सीजन में सवारियां कम निकल रहीं थीं। इस बीच रात 11 से सुबह पांच बजे तक का कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। ऐसे में बदायूं-दिल्ली के बीच बस सेवा प्रभावित हुई है। डिपो की 40 से 45 बसें वर्कशॉप से नहीं निकल पा रहीं। बदायूं-देहरादून और बदायूं-हरिद्वार बस सेवा पर भी असर दिख रहा है।
विज्ञापन

बदायूं-दिल्ली के बीच सफर में छह से सात घंटे का समय लगता है। रात्रि में 11 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू होने के कारण डिपो की कोशिश रहती है कि बसें रात 11 बजे से पहले गंतव्य तक पहुंच जाएं। अन्य डिपो प्रबंधन की ओर से ऐसा किया जा रहा है। ऐसे में इन दिनों बदायूं-दिल्ली के बीच रात्रि की बस सेवा लगभग बंद हो गई है। ऐसे में बदायूं-दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को समस्या हो रही है। दरअसल, बदायूं-दिल्ली के बीच संपर्क सड़क मार्ग के जरिए ही है।
बदायूं डिपो के बेड़े में निगम की 131 बसें हैं। इनमें इन दिनों कोहरा और रात्रि कर्फ्यू के कारण प्रतिदिन 40 से 45 बसें वर्कशॉप से ही नहीं निकल पा रहीं। इससे एक ओर जहां यात्रियों को समस्या हो रही है वहीं दूसरी ओर डिपो की कमाई भी प्रभावित हो रही है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान हुए नुकसान से ही डिपो अब तक नहीं उबर सका है।
विज्ञापन

-
दिन में रैलियां रात में कर्फ्यू से लोग संतुष्ट नहीं
दिल्ली के लिए रात में बस न मिलने के कारण समस्या हो रही है। कई बार ऐसा होता है कि शाम के वक्त दिल्ली के लिए निकलना होता है, लेकिन करीब सात घंटे का सफर होने के कारण शाम से ही बसें मिलना बंद हो जाती हैं।
-अशोक शाक्य
-
दिन में रैलियां हो रही हैं, कोरोना गाइड लाइन का कोई पालन नहीं दिख रहा और रात में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। सरकार को समझाना चाहिए सर्दियों के सीजन में बेहद जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकलते हैं।
-अंकित गुप्ता
-------------
रात में 11 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू से कोरोना संक्रमण फैलने से कैसे रुकेगा यह समझ में नहीं आता। कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन नहीं कराया जा रहा। रैलियां हो रही हैं इस पर ध्यान देना चाहिए।
-अमित रस्तोगी
--------------
रात के मुकाबले संक्रमण फैलने का खतरा दिन में ज्यादा होता है। बेहतर होगा कि कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। रात में कर्फ्यू का बस सेवा पर असर होने से लोगों को काफी समस्या होती है।- संजय गुप्ता
-
रात में कर्फ्यू के कारण हमारी कोशिश रहती है कि बसें रात 11 बजे से पहले अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं। बदायूं-दिल्ली के बीच सफर में छह से सात घंटे का समय लगता है। कर्फ्यू का असर बस सेवा पर हुआ है। इस कारण रोडवेज के लोड फैक्टर पर भी बुरा असर पड़ा है। हालांकि, इन दिनों सवारियां भी कम निकल रही हैं।- लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें