फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, 17 घायल

विज्ञापन
सहसवान में खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर- ट्राली। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। कस्बा में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जहांगीराबाद चौराहे के पास रोडवेज बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 17 लोग घायल हो गए। इनमें बस में सवार तीन महिला यात्री भी शामिल हैं। हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार देर रात करीब 12 बजे दिल्ली-मेरठ हाईवे के जहांगीराबाद चौराहे पर हुआ। सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस बदायूं से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। जहांगीराबाद चौराहे पर विपरीत दिशा में सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।
टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से भाग गए। यहां से गुजर रहे वाहन चालकों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह के साथ पुलिस, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ सिंह सहसवान कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक और बस में सवार तीन महिला समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में सवार शेष यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस में विपरीत दिशा से भिड़ंत हो गई थी। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।



हादसे में यह हुए घायल
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार राधेश्याम निवासी गांव कंचनपुर थाना सोरों जनपद कासगंज, हरिओम निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद कोतवाली सहसवान, बस सवार ऐजाज हुसैन निवासी खंडसारी छह सड़का बदायूं, शकील अहमद निवासी दातागंज, विकास निवासी आसपुर थाना अलापुर, अजीत निवासी आसपुर थाना अलापुर, तसलीम बानो निवासी सराय फकीर बदायूं, मसीहत अहमद निवासी सराय फकीर बदायूं, किशनपाल, नन्हीं देवी निवासी बाराकलां थाना कलान जिला शाहजहांपुर, धर्मेंद्र निवासी टिकुरी थाना आंवला जिला बरेली, सोनू गुप्ता, अर्जुन मौर्य निवासी दातागंज, आरती गुप्ता, पंकज गुप्ता निवासी डी 576 अशोक नगर शाहदरा दिल्ली, मोहम्मद नूर, करन निवासी मानपुर नगरिया थाना उझानी शामिल हैं।

दो बाइक की भिड़ंत में मासूम समेत पांच घायल

उझानी। कादरचौक रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में छह महीने की मासूम बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसा कादरचौक रोड पर गांव फतेहपुर के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे हुआ।


कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्राफरीदपुर निवासी दुग्ध विक्रेता उर्वेश उर्फ टिंकू (30) बाइक से दूध की केन लेकर उझानी को निकले। उर्वेश की बाइक की सामने आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा निवासी सौरभ (32) पुत्र अरविंद, उनकी पत्नी सोनम (30), भाई हिमांशु (13), छह महीने की बेटी आकांक्षा घायल हो गई।



हादसे की सूचना के बाद देर रात ही पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। गंभीर रूप से घायल उर्वेश को परिजन बरेली रेफर करा ले गए, जबकि हिमांशु और आकांक्षा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संवाद

सहसवान में खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर- ट्राली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें