फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटी के साथ आग में झुलसे दंपती, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपला में सोमवार को एक दंपती मासूम बच्ची के साथ झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर केरोसिन डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

यह घटना सुबह करीब आठ बजे की है। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपला निवासी शीतल (22) पत्नी धर्मेंद्र रोजाना की तरह घरेलू काम निपटा रही थी। धर्मेंद्र के मुताबिक शीतल उस समय खाना बना रही थी, तभी गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से शीतल और दो वर्षीय बेटी रोशनी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बचाने के दौरान वह भी आग की चपेट में आ गए। आग बुझाने के बाद परिवार वाले तीनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
इधर, शीतल के पिता दाताराम ने बताया कि घर वालों ने उन्हें अस्पताल लाने के दौरान सूचना दी थी। उनका कहना था कि जब गैस सिलिंडर से आग लगी थी, तो शीतल के कपड़ों में केरोसिन कहां से आया। ससुराल वालों ने जले हुए कपड़े फेंक दिए थे लेकिन मायके वाले एकत्र कर ले गए। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर शीतल को जलाकर मारने का प्रयास किया है। फिलहाल विवाहिता और उसकी बेटी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें