फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नकब लगाकर पौने दो लाख की चोरी

विज्ञापन
मथना गांव में चोरो ने मकान के लगाया नकब। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव मथना में सोमवार की रात चोरों ने मकान के पीछे नकब लगाकर लाखों की चोरी कर ली। गांव मथना निवासी रामविलास के परिजन हाल ही में कांवड़ यात्रा से लौटे थे। थकान के कारण सभी लोग रात को मकान के बरामदे में सो गए। सुबह जब महिलाओं ने घर की सफाई के लिए कमरा खोला तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने मकान के पीछे से नकब लगाकर 17 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब पौने दो लाख के माल पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित परिवार ने चोरी के मामले में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है, मामले की गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चोर की सूचना पर लाठी डंडा लेकर निकले ग्रामीण
ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सिसरका में सोमवार की देर रात चोर आ जाने की अफवाह के बाद बड़ी तादाद में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए। देर रात तक पहरेदारी करते रहे। हलांकि कोई चोर नहीं मिलाप
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें