फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 03 Mar 2016 07:36 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय बजट में एक प्रतिशत की एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी सराफा बाजार बंद रहा। विरोध पर उतरे कारोबारियों ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष संजय कुमार मित्तल की अगुवाई में एक बार फिर घंटाघर चौराहे पर जुटे कारोबारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक प्रतिशत की एक्साइज ड्यूटी लगाकर व्यापार को प्रभावित करने की चाल चली है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिष्ठान बंद रखकर धरना पर बैठे कारोबारियों ने सरकार ने कई साल पहले भी ऐसा ही षडयंत्र रचा था, लेकिन उस वक्त भी सरकार के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए थे।
कारोबारियों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि आंदोलन राहत मिलने तक चलेगा। इसके लिए आंदोलन को तेज करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बाद में कारोबारियों ने आंदोलन को लेकर आपस में बातचीत भी की। प्रदर्शनकारियों में आलोक अग्रवाल, प्रदीप गोयल, पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, प्रजीत वार्ष्णेय, अखिलेश गोयल, विनय अग्रवाल, दीपक सिंघल, आदर्श वार्ष्णेय, शुभम गोयल, अजित गोयल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें