फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Mar 2016 11:24 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन बुलियन ज्वैलरी एसोसिएशन के आह्वान पर जिले में सराफा बाजार दूूसरे दिन भी बंद  रहा। शास्त्री चौक पर सराफा व्यापारियों ने प्रदर्शन कर सोने के आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने पर अपना विरोध जताया। अगले दो दिन तक सराफा कारोबार और बंद रहेगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि केंद्र  सरकार ने 2016-17 के आम बजट में सोने की ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी में इजाफा कर दिया है। इसके बाद एक अप्रैल से सोने की ज्वैलरी महंगी हो जाएगी।  सराफा एसोसिएशन ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने पर विरोध जताया है। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश वैश्य ने  कहा कि जब तक सरकार बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेगी आंदोलन जारी  रहेगा। प्रदर्शन के दौरान तमाम सराफा कारोबारी मौजूद रहे।
 
बिल्सी में बंद रहे प्रतिष्ठान
केंद्र सरकार द्वारा बजट में सराफा व्यवसाय पर आरोपित एक्साइज ड्यूटी  लगाए जाने के विरोध में बुधवार को इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर  नगर की सभी दुकानें बंद रहीं। व्यापारी नीरज माहेश्वरी ने बताया फिलहाल दो दिन और कारोबार बंद रहेगा। सराफा कारोबारी अपने हक की आवाज बुलंद करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें