फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में दिव्यांग की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा

विज्ञापन
दिव्यांग बलिस्टर सिंह अपने भाई के साथ। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बरनी ढकपुरा में एक दिव्यांग और उसके भाई की भूमि पर कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसको लेकर दिव्यांग न्याय के लिए थाना पुलिस और अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहा। जिससे उसमें रोष है।
विज्ञापन

गांव बरनी ढकपुरा निवासी बलिस्टर सिंह और सुरेंद्र सिंह ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि गांव में गाटा संख्या 822 में उसकी भूमि है। जिस पर गांव के दो दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जिसको लेकर उन्होंने कई बार थाना पुलिस एवं तहसील में शिकायत की, मगर किसी भी अधिकारी ने उनकी सुनवाई नहीं की है। ऐसे में उक्त लोगों ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें