पंजाब से मजदूरी करके लौट रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में एक युवक को बाइक पर लिफ्ट देकर उचक्के उसका बैग बदलकर ले गए। उसके बैग में छह हजार रुपये और कपड़े रखे थे।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव आजमगंज मडिया निवासी विजय काफी समय से पंजाब में मजदूरी कर रहा है। वह शुक्रवार सुबह अपने गांव आ रहा था। कुंवरगांव कस्बे से निकलकर उसके गांव के रास्ते पर उसे बाइक पर सवार दो युवक मिले। उन युवकों ने उसे गांव तक लिफ्ट दी। युवक अपने गांव के नजदीक जाकर उनकी बाइक से उतर गया और बाइक सवार वहां से चले गए।
बाद में युवक ने देखा कि उसका बैग बदल गया है, तो उसके होश उड़ गए। विजय ने बताया कि उसके बैग में करीब 6000 रुपये और कपड़े रखे थे। बाइक सवार उचक्के उसका बैग बदलकर भाग गए। उसने घर जाकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।
विजय ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। संवाद