फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरात में चली गोली... जेब में रखे मोबाइल फोन में फंसी, दुल्हन का भाई का बाल-बाल बचा

Tue, 06 May 2025 02:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के उसहैत में बरात चढ़ते समय दुल्हन के भाई ने पैर में गोली लगने का शोर मचाया। गांव के ही एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मोबाइल फोन में गोली फंसी मिली। डॉक्टरी परीक्षण में पैर में गोली लगना नहीं पाया गया है। पैर पर चोट का निशान पाया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। जांच में जुटी है।

विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भोजनगला निवासी रामू की बहन की शादी सोमवार को थी। क्षेत्र के ही गांव भुंडी से बरात आई थी। बताया जा रहा है कि बरात चढ़ते समय आतिशबाजी चल रही थी। इसी बीच रामू ने लगने का शोर मचाया तो बरात में अफरा-तफरी मच गई। देखा तो रामू के पैर में चोट का निशान था और जेब में रखे मोबाइल फोन में गोली फंसी मिली। घटन की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसको मेडिकल कराने जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने गोली लगने से इंकार कर दिया। साधारण चोट बताया है। 

यह भी पढ़ें- बरेली में दो दोस्तों की मौत: मोबाइल की लत ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां, ऐसा हुआ हादसा... सहम गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रामू ने गांव के ही एक युवक पर गोली मारने का ओराप लगाया है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही राते में ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा था। युवक की जेब में रखे मोबाइल फोन में गोली मिली है। पैर में गोली नहीं लगी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जो सही होगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें