इकरी गांव में होली स्थल पर बने मकान पर अवैध मकान ढहाता बुलडोजर। संवाद
- फोटो : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल,महापौर कामिनी राठौर व अन्य। संवाद
जगत। ग्राम इकरी में होलिका दहन स्थल की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। ग्रामीण इस संंबंध में लंबे समय से शिकायतें करते आ रहे थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।
ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में होलिका दहन के लिए निर्धारित सार्वजनिक स्थल पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कर लिया गया था। इसके चलते प्रत्येक वर्ष होलिका दहन को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार शिकायत के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तब मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गांव पहुंची और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। आरोप था कि यह निर्माण ग्राम प्रधान के भाई तन्ना अंसारी का था।
प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान गांव में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।