बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोठा से गोआश्रय स्थल भेजा गया सांड़ बिनावर क्षेत्र के एक खेत में मृत पड़ा मिला। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव गोठा में एक सांड़ को पेड़ से बांधकर लाठियों से पीटा गया था। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की सूचना पर वजीरगंज पुलिस ने सांड़ को बंधन मुक्त कराया और ग्राम प्रधान व सचिव की मदद से इलाज कराने के बाद उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर सोमवार शाम गोआश्रय स्थल भिजवा दिया, लेकिन मंगलवार को यह सांड़ बिनावर क्षेत्र के एक खेत में मृत पड़ा मिला। पशु प्रेमी विकेंद्र ने इसे मामले में थाने में भी तहरीर दी है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद