फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ा सांड़, 40 फीट से गिरकर मौत

Sun, 17 May 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
टंकी के ऊपर चढ़ा सांड। संवाद
विज्ञापन
गुलड़िया। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव किसरूआ में शनिवार सुबह तड़के एक सांड़ निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। शोर सुनकर उसने उतरने का प्रयास किया, इसी बीच उसकी गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, टंकी का निर्माण कार्य पिछले तीन साल से अधर में लटका पड़ा है। विभागीय अधिकारियों ने काम पूरा करने की जहमत नहीं उठाई है। शनिवार को सांड़ सीढि़यों के सहारे उसपर चढ़ गया। जैसे ही सांड़ टंकी की आखिरी मंजिल तक पहुंचा, ग्रामीणों की नजर पड़ गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शोर शराबा सुनकर सांड़ नीचे उतरने लगा। इसी दौरान करीब 40 फीट की ऊंचाई से वह नीचे गिर गया। गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीण देखते रह गए। ग्रामीणों ने इसे विभागीय अधिकारियों की नाकामी और लापरवाही बताया। तीन साल से अधूरा पड़ा निर्माणाधीन टैंक हादसे की वजह बना। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें