फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोतवाली के आवासीय भवन की तीसरी मंजिल पर चढ़ा सांड़, नीचे उतारने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

Wed, 23 Jul 2025 04:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उझानी कोतवाली में मंगलवार को एक सांड़ घुस गया। वह आवासीय भवन की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया, जिसे देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन
सांड़ को नीचे उतारते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी कोतवाली के आवासीय भवन की तीसरी मंजिल पर मंगलवार दोपहर को एक सांड़ चढ़ गया। इससे पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। सांड़ को नीचे उतारने में पुलिसकर्मी व नगर पालिका कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। नशीला इंजेक्शन लगाकर सांड़ को तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

 
मंगलवार दोपहर एक सांड़ सीढ़ियों से भवन की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। सांड़ को छत पर देखते ही पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। वह उसे उतारने का प्रयास करते रहे, लेकिन कामयाब नहीं हुए। सूचना पर नगर पालिका कर्मचारियों ने चारा दिखाते हुए उसे छत से नीचे लाने की कोशिश की, लेकिन वह इधर-उधर छत पर भागने लगा। इससे उसके नीचे गिरने की आशंका बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पशु प्रेमी संस्था उझानी हेल्पिंग के सदस्य श्याम शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, सभासद अविनाश शर्मा के साथ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक माहेश्वरी को बुलाया गया। 

यह भी पढ़ेंUP News: बरेली में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मुंबई में रह रहे पति की सूचना पर पुलिस ने कराया मुक्त
विज्ञापन


घसीटने से घायल हुआ सांड़ 
टीम ने सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर में वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में रस्सी की मदद से सीढ़ियों से नीचे उतारा गया। उसे पेट के बल खिसकाते हुए नीचे लाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के सांड को उतारा गया। सीढ़ियों से घसीटने से वह घायल हो गया। पशु चिकित्सक ने उसका इलाज किया। इसके बाद उसकी नसबंदी की गई। होश आने पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


कोतवाल नीरज मलिक ने बताया कि दोपहर को सांड़ आवासीय परिसर में चढ़ गया था। सभासद अविनाश शर्मा ने बताया कि आवास की छत पर सांड़ के पहुंचने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें