फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमंतू सांड़ ने महिला का पेट फाड़ा, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जखेली में मंगलवार दोपहर एक सांड़ ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। एक महिला को सींगों पर उठाकर पटक दिया, जिससे उसका पेट फट गया और आंतें बाहर आ गईं। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सांड़ के हमले में गांव के दो लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ग्राम जखेली निवासी लड़ैती (25) पत्नी प्रेम सिंह के बच्चे मंगलवार दोपहर घर के बाहर गली में खेल रहे थे। उसी समय अचानक उनकी गली में एक घुमंतू सांड़ घुस आया। उसे देखकर लड़ैती अपने बच्चों को बचाने के लिए दौड़ीं। उसने बच्चों को तो घर के अंदर कर दिया लेकिन तब तक सांड़ ने लड़ैती पर हमला बोल दिया। उसे सींगों पर उठाकर पटक दिया। सांड़ का एक सींग उसके पेट में जा घुसा, जिससे पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं। ये देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह लड़ैती को सांड़ से बचा लिया। ग्रामीणों ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया। उसी दौरान सांड़ ने गांव के ओमपाल और बुधपाल भी हमला बोल दिया। इसमें दोनों को मामूली चोट आई हैं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसे किसी तरह से गांव से भगाया। परिवार वाले लड़ैती को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिवार वाले उसे बरेली ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें