पुलिस टीम पर की फायरिंग
पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर संदिग्ध भागने लगे। पीछा करने पर एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे आरक्षी जितेंद्र सिंह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी पप्पू उर्फ पापू उर्फ साजन के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल आरोपी और सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
साथियों के साथ मिलकर चुराई थी भैंस
पुलिस के मुताबिक आरोपी पप्पू कासगंज जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रैपुरा गांव में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने यह भी बताया कि वह लंबे समय से अपने गिरोह के साथ पशु चोरी जैसी घटनाओं में शामिल रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ अमरोहा, अलीगढ़ और कासगंज समेत विभिन्न जिलों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। हजरतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और अवैध हथियार रखने के मामले में भी नया मामला दर्ज कर लिया है।