बदायूं में बच्चे के गायब होने के बाद बच्चे को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के कुंवरगांव थाने के कल्लिया काजमपुर में रविवार रात छह माह का बच्चा चोरी हो गया। वह अपनी मां के पास सो रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई थी।
जिला के कुंवरगांव थाने के कल्लिया काजमपुर निवासी नेमपाल की पत्नी रविवार रात अपने छह माह के बच्चे को लेकर चारपाई पर सोई थी। रात में नींद खुलने पर उसने देखा कि उसका बेटा चारपाई पर नहीं है। उन्होंने आसपास तलाश करने के बाद डायल 112 पर इसकी सूचना दे दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी
सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद पुलिस और ग्रामीण बच्चे को गांव और खेतों में तलाश कर रहे हैं। इस बीच बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।